सिमडेगा, अक्टूबर 19 -- बोलबा, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक है। घर-घर में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। व्रती पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बार बोलबा का शंख नदी का प्रसिद्ध छठ घाट अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जहां एक ओर श्रद्धालु भोर और संध्या अर्घ्य के लिए उत्साह से तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घाट की हालत देखकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शंख नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन होना है। यह घाट न केवल बोलबा बल्कि आसपास के कई पंचायतों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु यहां सूर्य उपासना करने पहुंचते हैं। लेकिन इस वर्ष छठ घाट की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। छठ घाट तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े-ब...