लखनऊ, सितम्बर 28 -- अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। यहां मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे और श्रमदान करके अभियान की शुरुआत की। साथ ही छठ घाट का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन, नगर निगम के आला अफसरों को लक्ष्मण मेला मैदान के अलावा सभी छठ घाटों पर सफाई, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि इस साल छह महापर्व का 41वां आयोजन 27 और 28 अक्तूबर को लक्ष्मण मेला मैदान के छठ घाट पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस साल लखनऊ में 15 लाख से अधिक लोग शहर और ग्रामीण इलाकों में बने घाटों, घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.