जमशेदपुर, अक्टूबर 19 -- लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहरी निकायों ने घाटों पर हाई मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के दौरान पर्याप्त रोशनी मिल सके। नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख और उपनगरीय इलाकों का सर्वे शुरू कर दिया है। अबतक 26 छठ घाटों को लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें सोनारी, कदमा, साकची, बारीडीह, बिष्टूपुर और मानगो के प्रमुख घाट शामिल हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर प्राकृतिक घाट उपलब्ध नहीं हैं या जलस्तर कम है, वहां कृत्रिम तालाब और घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जेसीबी मशीनें तैनात की जाएंगी, ताकि समय पर सफाई और घाटों का समतलीकरण हो सके। साथ ही, घाटों के आसपास सफाई अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.