चतरा, अक्टूबर 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर चारों ओर तैयारी जोरों पर है। छठ घाट हो या फिर वहां तक जाने वाले रास्ते सभी की साफ सफाई हो रही है। विभिन्न तालाबों तथा नदी घाट सज धज कर तैयार होने लगे है। इस काम में छठ पूजा समिति भी तत्पर है। वही लोगों की भागीदारी भी खूब हो रही है। घाटों की साफ सफाई में आम लोगों की भागीदारी से आसान होने लगा हैं। प्रखंड के विभिन्न घाटों की सफाई में छठ पूजा समिति पूरी ताकत झोंक दिया है। ग्रामीण युवक भी इस काम में मेहनत कर रहे है। प्रखंड के लोटार छठ तालाब, पेक्सा नदी, गंगापुर, दुआरी, सिदुआरी, जरहा, पहरा, इचाक नदी घाट आदि जगहों पर छठ पूजा होता है। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन तालाबों व नदी के किनारे भी छठ किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न छठ घाटों को जगमग रोशनी से भी सजाया जा रहा है। जिससे इन ...