बोकारो, अक्टूबर 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बीडीओ व सीओ अपने-अपने प्रखंडों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई व मरम्मति कार्य तुरंत प्रारंभ करें। उपायुक्त ने कहा कि सभी छठ घाटों पर बिल्चिंग पाउडर का छिड़काव, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि घाटों के आस-पास स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। उपायुक्त ने नगर निगम चास व नगर परिषद फुसरो के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.