धनबाद, अक्टूबर 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आस्था के महापर्व छठ का समापन दूसरे अर्घ्य के साथ हो गया। सुबह तक गुलजार रहने वाले छठ तालाबों में दोपहर बाद सन्नाटा पसरा था। दो दिन पहले जो तालाबों के घाट चकाचक थे, अब वहां पूजन सामग्री बिखरी पड़ी थी। एक महीने से छठ घाटों की सफाई करने वाला नगर निगम अब तालाबों की ओर एक साल तक झांकने नहीं आएगा। न ही कोई समाजसेवी सामने आएंगे जो निगम चुनाव की आहट के बाद तालाबों की सफाई करवाते हुए सोशल मीडिया में दिख रहे थे। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 139 छठ घाटों में छठ की पूजा होती है, जिनमें 84 तालाब नगर निगम के हैं। बाकी नदी और अस्थायी तालाबों में छठ पूजा होती है। धनबाद नगर निगम साल में एक बार ही अपने क्षेत्र के तालाबों की सफाई करता है। छठ पूजा खत्म होने के बाद न कभी सफाई होती है और न कभी यह देखने का प्रयास किया...