रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा छठ पूजा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रांची रेलमंडल की वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह ने गुरुवार को रांची स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें पटना, आरा और गोरखपुर सहित कई जिलों के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 500 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार दीवाली को लेकर प्रतिदिन 58 हजार यात्रियों ने रांची से प्रतिदिन सफर किया। उम्मीद है कि छठ पर यह संख्या प्रतिदिन 60 हजार हो जाएगी। अब तक करीब चार लाख यात्री पूजा में रांची से रवाना हो चुके हैं। मौके पर सीआई नीरज सिंह, जनसंपर्क विभाग के चंदन सिंह व गुरमित आदि मौजूद थे। 44 ट्रेनों में 46 अ...