धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सरायढेला के मुरली नगर की रहने वाली अधिवक्ता नीतू कुमारी परिवार सहित छठ मनाने के लिए औरंगाबाद के देव गई थी। इसी दौरान बदमाशों ने क्वार्टर का ताला तोड़ कर दस लाख रुपए के जेवरात व 50 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। नीतू की शिकायत पर सरायढेला थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को मुरली नगर बीसीसीएल क्वार्टर से रात के आठ बजे औरंगाबाद देव के लिए प्रस्थान किया। दो अप्रैल को पड़ोसी ने सूचना दी की उनके क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। छठ पूजा में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सकी। चार अप्रैल को औरंगाबाद से वापस लौटे तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं। अंदर सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखी आलमारी व लॉकर का ताला तोड़ सभी सामान चोरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.