मेरठ, दिसम्बर 26 -- मेरठ छठी वाहिनी पीएसी के अकाउंट सेक्शन में तैनात दरोगा और सिपाही ने करीब 11 लाख रुपये का गबन किया। ऑडिट रिपोर्ट के दौरान गबन का खुलासा हुआ। पता चला आरोपी सिपाही लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर कोषागार पोर्टल पर अपनी तनख्वाह के दस्तावेज में हेरफेर कर रहा था और स्पेशल-पे में 100 रुपये की जगह 1 लाख 96 हजार 800 रुपये भर दे रहा था। तनख्वाह आने के बाद दोबारा भुगतान के दस्तावेज में हेरफेर कर देता था, ताकि कार्यालय में किसी को जानकारी न हो सके। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीएसी के आंकिक विभाग के दरोगा और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पीएसी छठी वाहिनी में तैनात शिविरपाल आशीष तिवारी ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर देकर अकाउंट सेक्शन में 10 लाख 96 हजार 500 रुपये के गबन का आरोप ल...