मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- चौधरी देवीलाल पुस्तकालय में चौधरी गौरव टिकैत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौरव टिकैत ने कहा कि छठवीं राज्य स्तरीय पुरुष योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेन्द्र सिंह की स्मृति में किसान भवन सिसौली में 12 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। गौरव टिकैत ने कहा कि वर्ल्ड योगासन के अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी की प्रेरणा से और वर्ल्ड योगासन और योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय से लेकर राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष पुरुष वर्ग की राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के...