मथुरा, दिसम्बर 9 -- राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छटीकरा से प्रेम मंदिर पुलिस पिकेट तक के क्षेत्र में हर तरह के अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त जग प्रवेश गंभीर हैं। उन्होंने सोमवार को उक्त मार्ग का निरीक्षण कर ग्रीन बेल्ट के संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चलाने और अवैध विज्ञापन पटों को उखाड़ फेंकने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण स्वरूप प्रदान किया जा सके। नगर आयुक्त ने सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) गुलबीर सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूरे क्षेत्र की साफ सफाई, अतिक्रमण, मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से रखे फ्लेक्स, होर्डिंग्स एवं विज्ञापन, ग्रीन बेल्ट का गहन अवलोकन किया। नगर आयुक्त ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.