मुरादाबाद, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हमारा संविधान 1950 को लागू हुआ, इसलिए गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है, साथ ही भााजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने छजलैट में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक के साथ ही विधायक पुत्र विक्रांत चौधरी, चौधरी हुकम सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह, चौधरी करतार सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...