मुरादाबाद, अगस्त 12 -- क्षेत्र के गांव कूरी रवाना निवासी कारगिल युद्ध के शहीद जय कुमार सिंह के स्मारक पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य,बुजुर्ग और युवाओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कूरी रवाना से चल कर किसान भवन पर समाप्त हुई। जिसमें तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने सहभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता तनुष चौधरी ने मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू के साथ तिरंगा यात्रा नेतृत्वकिया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा विक्रांत चौधरी, हुकुम सिंह संयोजक वरिष्ठ प्रकोष्ठ सोमवीर सिंह , संजीव चौधरी, सतीश कुमार ,गौरव चौधरी ,उधम सिंह गन्ना डायरेक्टर गौरव सिंह गन्ना डायरेक्टर , समर पाल सिंह, रंजीत सिंह,देवेंद्र सिंह, संजीव चौधरी ( छज्जानगला) विक्...