कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छछौनापुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद निधि से तीन सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जबकि करीब 100 मीटर सीसी रोड का भी निर्माण कराया जाएगा। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जेल बिजिटर शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि उनके द्वारा लोकसेवा क्षेत्र के अंतर्गत सांसद निधि से ग्राम छछौनापुर में राजेंद्र सिंह यादव के घर के पास, इसी गांव में नरेंद्र सिंह यादव के घर के पास और तिर्वा हसेरन क्षेत्र के जलालपुर कतलाई गांव में सतेंद्र कुमार शाक्य के घर के पास सोलर लाइटें लगवाने तथा छछौनापुर गांव में सुरेंद्र सिंह के घर से वीरेंद्र सिंह बाबा के घर तक लगभग 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराने का प्...