बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। सरकार की पंचायत उत्सव भवन निर्माण की योजना पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई तेज कर दी है। सबसे पहले बड़ौत तहसील में पंचायत उत्सव भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन को पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत जनपद की बड़ौत तहसील के गांव छछरपुर गांव में भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उत्सव भवन बनवाने के प्रस्ताव भी जिला पंचायत राज विभाग की ओर से भेज दिया गया है। गांव में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण होगा। शासन से बजट जारी होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। भवन ग्राम पंचायतों के माध्यम से संचालित होंगे, और नाममात्र शुल्क पर उपयोग किए जा सकेंगे। जो शुल्क आएगा वह ग्राम पंचायत निधि में जमा किया जाएगा। बड़ौत तहसील मे...