नई दिल्ली, मार्च 11 -- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2025 में दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी करेंगे। पंत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पंत को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और उनका ट्रेडमार्क शॉट एक हाथ से छक्का लगाना है। हालांकि, ऐसा करने में अक्सर बल्ला उनके हाथ से छूट जाता है। छक्का मारते समय पंत के हाथ से बल्ला क्यों छूट जाता है? विकेटकीपर ने खुद ट्रेडमार्क शॉट पर दिलचस्प खुलासा किया है। पंत ने जियो हॉटस्टार से कहा, ''मुझे लगता है कि अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेरे निचले हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.