घाटशिला, मई 19 -- पोटका। प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव में श्री श्री सार्वजनिन शिव पूजा कमेटी के द्वारा रविवार की रात छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला-खरसांवा के मारांगाहातु और आरंबा के छऊ नृत्य दलों ने शानदार छऊ प्रस्तुतियां दीं। नृत्य देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। छऊ नृत्य झारखंड राज्य ही नहीं बल्कि देश और विश्व में भी अपनी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारंपरिक कला और संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कलाकारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपनी कला को जीवित रख सकें। विधायक ने ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.