घाटशिला, मई 15 -- पोटका। प्रखंड के टांगराईन पंचायत के जोजोडीह गांव में वैशाख संक्रांति के उपलक्ष्य पर 44 वां वार्षिक सांस्कृतिक समारोह के प्रथम दिवस में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बबलू नाथ सोरेन उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा छऊ नृत्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दर्शन है। झारखंड के छऊ नृत्य की चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी की जाती है यह नृत्य न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह अपने भीतर कई पौराणिक कथा और लोक परंपराओं को संजोए हुए हैं जिससे समाज में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। छऊनृत्य के माध्यम से उड़ीसा मोहुलबस्य के महिला कलाकारों एवं हेंसल आमदा के कलाकारों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। कलाकारों ने पौराणिक कथाओं ए...