बोकारो, मई 15 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। बरमसिया ओपी क्षेत्र के नूतनडीह गांव में मंगलवार रात को छऊ नृत्य देखने गए युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों के बयान पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नूतनडीह गांव निवासी बादल बाउरी का 28 वर्षीय पुत्र सहदेव बाउरी मंगलवार रात गांव में भोक्ता पर्व पर आयोजित छऊ नृत्य देखने गया था। वहां कुछ दोस्तों के साथ छऊ नृत्य देखा। वहां किसी बात पर कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने अहले सुबह साढ़े तीन बजे धारदार हथियार से सहदेव बाउरी की गला रेत हत्या कर दी। घायल अवस्था में खून से लथपथ सहदेव बाउरी घटनास्थल से लगभग तीन सौ मीटर दूर घर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। आरोपी भी घायल के पीछे पीछे उनके घर तक आए थे। मृतक सहदेव बाउरी ने घायल अवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.