पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, आनंद कुमार। पलामू प्रमंडलीय मुख्याल सिटी मेदिनीनगर की हृदयस्थली छहमुहान का 5 करोड़ रुपए की राशि से कायाकल्प होगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए रास्ता बनाने, वेंडर जोन विकसित करने, बच्चों के लिए छोटे पार्क सहित परिवेश को हरा भरा किया जाएगा। इस क्रम में अतिक्रमण भी हटाया जाएगा और नालियों को भी अपग्रेड किया जाएगा। संबंधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट नगर विकास को समर्पित है। आवंटन प्राप्त होते ही निर्माण की पहल शुरू कर दी जाएगी। मेदिनीनगर का छहमुहान आए दिन वाहनों के जाम, अनियमित दुकानें, पार्किंग की असुविधा आदि के कारण आम लोगों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश करना चुनौतीपूर्ण बन जाता है। साथ में अगर महिला, बच्चा आदि हो तो परेशानी और बढ़ जाती है। मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्...