लखनऊ, मई 7 -- बिजली संविदाकर्मियों की छंटनी के विरोध में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने बुधवार को गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि मध्यांचल विद्युत प्रबन्धन द्वारा पावर कॉरपोरेशन के वर्ष 2017 के आदेश का उलंघन कर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के अनुरक्षण व परिचालन कार्य के लिए ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर 20 कर्मचारियों के स्थान पर 12.5 कर्मचारियों को तथा शहरी विद्युत उपकेंद्रों पर 36 कर्मचारियों के स्थान पर 18.5 कर्मचारियों को तैनात करने के लिए फरवरी 2025 में आदेश जारी किया था। इसके बावजूद मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल द्वारा आदेश का उल्लंघन कर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। ------------ छंटनी के विरोध में भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.