सोनभद्र, मार्च 3 -- अनपरा,संवाददाता। निजी क्षेत्र के एमइआईएल अनपरा सी बिजलीघर से रविवार देर शाम उत्पादन शुरू हो गया है। 1200 मेगावाट क्षमता के इस बिजलीघर की बीते 25 फरवरी को 21:46 पर कंडन्सर ट्यूब लिकेज के कारण छ: सौ मेगावाट की पहली इकाई को बंद करना पड़ा था। इतनी ही क्षमता की दूसरी इकाई पहले ही 11 जनवरी से अनुरक्षण कार्य को लेकर बंद होने के कारण बिजलीघर से उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया था। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक पहली इकाई को रविवार की सुबह लगभग नौ बजे लाइटअप कर लिया गया था। देर शाम लगभग 20:02 पर इसे सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। सोमवार सुबह इससे पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन जारी हो गया था। इस बीच प्रबन्धन के मुताबिक बीते 11 जनवरी से अनुरक्षण को बंद की गयी दूसरी इकाई को भी मंगलवार तक लाइटअप कर दिया जायेगा। इस इकाई से भी अगले 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.