कौशाम्बी, फरवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। रबी की प्रमुख फसल खरीदने को लेकर शासन इस बार बेहद संजीदा दिख रहा है। जिले भर में गेहूं क्रय करने के लिए छह एजेंसियों के 37 क्रय केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं इस बार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है। क्रय केंद्रों पर गेंहू बेचने के लिए जिले के 17 किसानों ने पंजीयन भी करा लिया है। विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले भर के किसानों से इस बार छह एजेंसियों के 37 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद कराई जाएगी। क्रय केंद्रों पर ही किसान अपना गेहूं बेंचे इसे लेकर शासन द्वारा प्रति कुंतल 160 रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है। इस बढ़ोतरी को लेकर माना जा रहा है कि इस बार किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.