भदोही, दिसम्बर 18 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित मर्जापुर मार्ग पर चौड़ीकरण की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा सीमांकन किया गया। जैसे ही नापजोख का कार्य शुरू हुआ। क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में घर-दुकान उजड़ने की आशंका को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गोपीगंज में जीटी रोड से तुलसी सिनेमा हॉल तक सड़क के मध्य से दोनों ओर 76.5-76.5 फीट तक चौड़ीकरण प्रस्तावित है। वहीं, तुलसी सिनेमा हॉल से ककराही रेलवे फाटक तक सड़क के मध्य से 70.70 फीट चौड़ाई ली जा रही है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी की टीम ने गोपीगंज-मिर्जापुर तिराहे से लेकर काली मोहल्ला तक सड़क के दोनों ओर नापी की। पीडब्ल्यूडी टीम के मौके पर पहुंचते ही लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रस्तावित चौड़ीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.