चतरा, सितम्बर 2 -- इटखोरी प्रतिनिधि चौहान क्लब टोनाटांड फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रिय महासभा उत्तरी छोटा नागपुर हजारीबाग प्रमंडल के कार्यकारी सभापति राज किशोर सिंह, विशिष्ट अतिथि इटखोरी प्रखंड प्रमुख प्रिया कुमारी, प्रखंड के उप प्रमुख संजय कुमार गुप्ता, टोनांटांड पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रीति ठाकुर मौजुद थे। उद्घाटन मैच दोनई खुर्द और मन्नार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रेफरी गौतम चंद्रवंशी, मंच संचालक रितेश सिंह ने किया। इस मौके पर कप्तान प्रेम कुमार सिंह, अभिभावक लक्ष्मी सिंह, श्यामदेव सिंह रामस्वरूप सिंह महेंद्र सिंह मुन्ना सिंह अर्जुन सिंह कुंदन सिंह कैलाश सिंह सुरेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह दिनेश सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...