बक्सर, दिसम्बर 4 -- चौसा, एक संवाददाता। सदर अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) शशि भूषण गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय से चलकर यहां अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अंचल कार्यालय द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। राजस्व संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे राजस्व महाभियान की जानकारी लेते हुए अबतक की प्रगति की समीक्षा की। डीसीएलआर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राजस्व महाभियान के दौरान आयोजित किए गए विभिन्न शिविरों में अंचल के विभिन्न मौजों के रैयतों द्वारा जमीन के दस्तावेजों में उत्पन्न गड़बड़ी को सुधारने के लिए 6000 से भी ज्यादा आवेदन दिया गया था। इसमे बहुत से आवेदनों को कम्प्यूटर पर अप लोड किया जा चुका है, लेकिन अभी भी लगभग 700 से ज्यादा आवेदनों को अ...