मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- चौसा, निज संवाददाता। कोशी नदी में लगभग तीन दिनो से लगातार बढ़ रहे जल स्तर से कई जगहों के नये इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। गुरुवार को भी कोशी नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद चौसा प्रखंड अंन्तर्गत आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के निचले इलाको के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है। निचले इलाके के संबंधित गांवो में बाढ़ का पानी फैलने के बाद से पशुचारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव में पशुचारे की समस्या उत्पन्न होने के बाद अधिकांश पशुपालक अपने-अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थल की तलाश करना शुरू कर दिया है। बताया गया कि कोशी नदी में लगभग दस दिनो से बढ़ रहे जल स्तर से फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी, घसकपुर, पनदही बासा, झंडापुर बासा तियर टोला, सहित कई गांवों के चारो तरफ बाढ़ का पानी घिर गया है। गांव के चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.