शामली, मार्च 10 -- चौसाना पुलिस की टीम ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की जिससे पकडा गया आरोपी सप्लाई करता था। होली को लेकर पुलिस सक्रिय है और टीम बनाकर ऐसे लोगो की निगरानी कर रही है। चौसाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक आरोपी बोरी से लदी एक बाइक सवार नजर आया। जब उसे रोका गया तो वो सकपका गया। ऐसे में बाइक में रखे कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें से 100 लीटर कच्ची शराब के बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामसेवक पुत्र भंवर सिंह निवासी खेडी जुनारदन थाना झिंझाना बताया। बताया कि वो कच्ची शराब की खेप क्षेत्र के गांवो मे बेचता है और प्रतिदिन कार्य को करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.