शामली, मार्च 31 -- नवरात्र पर्व के मद्देनजर सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मीट की दुकानें बंद रखी जाएं, लेकिन इसके बावजूद चौसाना में कई मीट की दुकानें बदस्तूर खुली हुई हैं। प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करते हुए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान जारी रखे, जिससे स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में रोष व्याप्त है। शिवसैनिका ने प्रशासन को चेताया है अगर दुकाने बंद नही हुई तो हम स्वयं दुकानों को बंद करायेगें। वही, पुलिस का कहना है कि उन्होंने मीट व्यापारियों को दुकानें बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर में दुकानों के खुले होने का हवाला दिया। पुलिस ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उनके निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।इस मामले को लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने विरोध द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.