शामली, जनवरी 12 -- कस्बे में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार शाम चौसाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ऊन तिराहा, सहारनपुर बॉर्डर और मुख्य बाजार में एक साथ चली कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। सोमवार शाम चौसाना पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र में वाहनों को रोक-रोककर जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों की सख्ती से जांच की गई। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए। अचानक हुई चेकिंग के कारण कुछ समय के लिए ऊन तिराहा और बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई, हालांकि पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखा। अभियान ...