शामली, जुलाई 10 -- झिंझाना थाने के चौसाना पुलिस चौकी पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी पहल की गई। एक पेड़ मां के नाम थीम कार्यक्रम के तहत चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया गया। चौकी इंचार्ज ज्ञानंेद्र सिंह ने पौधारोपण करने के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेंड़ो को लगाने से वर्षा होती है। वर्षा से अन्न का उत्पादन होता है। पौधारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। सभी प्रतिभागी पुलिसकर्मियों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी लंबे समय तक देखभाल करने की शपथ भी ली। उपस्थित लोगों ने यह भी शपथ ली की सभी परिवार के सदस्य कम से कम पांच पौधे जरूर लगाए। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.