आरा, दिसम्बर 22 -- सहार,संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंधारी से पूर्व के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंधारी गांव निवासी स्व. लाला चौधरी के पुत्र योगेंद्र कुमार पर पूर्व के किसी मामले में कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व के मामले में अंधारी से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.