गोरखपुर, जनवरी 29 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा सीओ मनीष कुमार शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने गुरुवार शाम थाना क्षेत्र के फुटहवाइनार चौराहे पर स्थित एक चर्चित होटल सहित अन्य होटलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ होटलों में दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आगंतुक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेना और आगंतुक रजिस्टर में अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही होटल परिसर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उन्हें हर समय चालू रखा जाए। निर्देशों का पालन न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि विभिन्न जनपदों में हो...