गोरखपुर, जनवरी 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर निबियहवा ओवरब्रिज के पास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तीन दिन पूर्व झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पडरी निवासी अविनाश कुमार यादव ने चौरीचौरा थाने में तहरीर अपाची बाइक चौरीचौरा तहसील परिसर में खड़ी कर आवश्यक कार्य से गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक पहुंची। इसके बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.