नई दिल्ली, जुलाई 25 -- नई दिल्ली, व.सं.। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस की विदेशी प्रकोष्ठ टीम ने चौराहों पर भीख मांगने और रात के समय इलाके की रेकी करने के बाद वारदात करने वाले दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पहचान पत्र और प्रतिबंधित एप्लिकेशन आईएमओ अपलोड दो स्मार्टफोन जब्त किए गए हैं। एसीपी राजीव कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विपिन कुमार की टीम ने दोनों बांग्लादेशियों को भलस्वा डेयरी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिलाओं जैसा दिखने के लिए अपनी शारीरिक बनावट में बदलाव करने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...