रामपुर, मार्च 20 -- अंबेडकर पार्क रामपुर में स्टार चौराहे का नाम भगत सिंह चौक करने के लिए अनिश्चितकाल धरने पर बैठे युवाओं का समर्थन बिलारी, मुरादाबाद, लखनऊ से आए नौजवानों ने किया। भारतीय परिवार संगठन के सदस्य अंकित यादव और ललित लाट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब आपके इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए हमेशा साथ है और शहीदी दिवस रैली को सफल बनाने के लिए भी रामपुर में साथ देंगे। इस मौके पर भाई संगठन से राजेश यादव और अमरीश कुमार ने भी युवाओं के साहस की प्रशंसा की धरने का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील यादव ने भी युवाओं से आह्वान किया कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों की विचारधारा को आगे बढ़ाना हम युवाओं की ही जिम्मेदारी है। कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हम लोग धरने से नहीं हटेंगे। बताया कि तीन दिन से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.