मथुरा, जनवरी 21 -- चौमुहां। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के चुनाव में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान भूदेव सिंह उर्फ पप्पू को निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि घोषित किया गया। निर्धारित समय सीमा तक केवल उनका ही एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण उन्हें विजेता घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कठेरिया एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। समर्थकों ने फूल-मालाओं से भूदेव सिंह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंडल प्रभारी भगत सिंह जादोन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातीराम सिसोदिया, बिहारीलाल, पूरन, भाजपा मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, पाल सिंह यादव, जगन्नाथ, कुलदीप, चंदन मास्टर, पूरन प्रधान, भरतो प्रधान, मूला प्रधान, महेश, हरकिशन मास्टर और महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.