हाजीपुर, फरवरी 17 -- वैशाली। सं.सू. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वैशाली का ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर गुंजायमान हो उठा। अहले सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि पर करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य द्वारों पर भव्य तोरण द्वार बनाए गए थे तथा पूरे परिसर में कारपेट बिछाए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक हेतु अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए थे. सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनज़र जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभ...