मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंबारा तेज सिंह पंचायत के चौबे अंबारा गांव में रविवार की देर रात चोरों ने तीन घरों से करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। स्थानीय लोगों की मांग पर डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पीड़ितों ने थाना में आवेदन दिया है। ब्रजकिशोर चौबे उर्फ टुनटुन चौबे ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनके घर से 32 चांदी का सिक्का, जरूरी कागजात और महंगे कपड़े समेत करीब एक लाख का सामान चुरा लिया। वहीं, भरत पांडेय ने पुलिस को बताया कि 2 लाख के सामान की चोरी कर ली गई। बब्बन सिंह के घर से करीब सात लाख की संपत्ति चुरा ली। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि तीनों पीड़ित परिवारों की ओर से आवेदन मिला है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...