कानपुर, दिसम्बर 2 -- चौबेपुर। देवकली गांव निवासी 40 वर्षीय हिमांशु कटियार का शव बाचीपुर गांव के पास सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, वहीं बाइक पड़ी मिली। सुबह शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि हिमांशु कटियार सोमवार की शाम छह बजे के करीब खेत जाने के लिए बाइक से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह बाचीपुर सकरवा मार्ग पर घनश्याम के खेत पर बाइक पड़ी मिली उसी के पास हिमांशु का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौबेपुर इंस्पेक्टर समेत फोर्स पहुंचा। फॉरेंसिक टीम को बुला कर जांच कराई गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप मौके पर लगाया। चौबेपुर इंस्पेक्टर आशीष चौबे ने बताया प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्...