पटना, फरवरी 9 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पटना पश्चिम के विभिन्न थानों में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इसके तहत अलग-अलग मामलों में 24 घंटे के दौरान कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण 14 फरार अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अभियान के दौरान की गई छापेमारी में पुलिस ने 36 कारतूस, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 114.625 लीटर शराब, दो वाहन, 10 मोबाइल और चार लाख 16 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारंट, कुर्की और इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 30 अभियुक्तों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना ने बताया कि अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है। कहा कि हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.