जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 18 जून से 19 जून 2025 तक संभावित भारी वर्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। अपर उपायुक्त की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस अवधि में भारी बारिश की संभावना है।इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी वरीय अधिकारियों को तुरंत देंगे। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का आंकलन और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।पत्र में मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.