मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी शुरू होने से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का मुख्यालय ने आदेश दिया है। 20 मार्च के बाद से जिले को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध करानी है। उससे पहले मेंटेनेंस का काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को पटना से आए मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने शहर के एमआइटी, चंदवारा और सिकंदरपुर पीएसएस के निरीक्षण के बाद यह निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद सर्किल ऑफिस में हुई समीक्षा बैठक में मेंटेनेंस और ट्रीपिंग रोकने पर पूरा फोकस रहा। बैठक में अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश समेत चारों कार्यपालक अभियंता, एसडीओ और जेई मौजूद थे। चालू लाइन पर ही होगा मरम्मत कार्य मुख्य अभियंता ने कहा कि अब बिना लाइन बंद किए मरम्मत का काम करना होगा। मतलब चालू बिजली लाइन पर ही स्विच और फ्यूज बदले जाएंगे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.