भदोही, नवम्बर 16 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिंद नगर बवई गांव निवासी महिला का चौबीस घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। मृतका का पति मुंबई में रहता है। विवाहिता की मौत संदिग्ध हाल में हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी परिजन पति के इंतजार में अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। महिला की मौत को लेकर पूरे गांव में दूसरे दिन रविवार को भी तनाव बना रहा। पुलिस टीम गांव में निरंतर भ्रमण करती रही। वहीं, अस्पताल में भर्ती मृतका के देवरानी का हाल जानने एएसपी शुभम अग्रवाल अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि बिंद नगर बवई गांव निवासी अनिल कुमार बिंद की पत्नी सीता देवी का किसी बात को लेकर देवरानी से विवाद हो गया था। कुछ ही घंटे बाद विवाहिता की तबियत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी थी। वि...