कौशाम्बी, जनवरी 29 -- सरसवां विकास खंड के ग्राम पंचायत गोराजू में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने जनता के बीच 'गांव की समस्या का गांव में हल' चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने बेझिझक अपनी फरियाद रखा। सीडीओ ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में पूर्व सैनिक राजेश सिंह ने पश्चिम शरीरा से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर गोराजू में टावर के समीप स्थित अंधे मोड़ की समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस पर सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.