बलिया, अक्टूबर 23 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस की ओर से जनपद में लगातार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद के सभी थानों की ओर से मिशन शक्ति के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें पम्पलेंट आदि के जरिये सुरक्षा और योजनाओं के बारें में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा गांव, कस्बा, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों आदि जगहों पर चौपाल लगाकर छात्राओं-बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी । महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत...