गाजीपुर, दिसम्बर 19 -- सादात। ग्राम पंचायत तिसड़ा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं और बच्चियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1076, 1930, 1098 और 181 के बारे में जानकारी दी। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना और विधवा पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्राम प्रधान सतीश चौहान के संयोजन में हुए चौपाल में बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह और बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार यादव, अभिषेक तिवारी, शिवम यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा सिंह, नमिता यादव भी उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.