सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नागापार गांव में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो, शक्ति दीदी अभियान और साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गांव में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में मदद पाने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन, 14567 वरिष्ठ नागरिक सहायता और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिलाओं क...