मऊ, अगस्त 9 -- घोसी। तहसील अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के मानिकपुर असना गांव स्थित ग्राम सचिवालय में शुक्रवार की शाम ग्राम चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चौपाल में कई महिलाओं ने अपने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं और अन्य व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दे भी उनके समक्ष रखे। जिन्हें चारु चैधरी ने गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की नींव जागरूकता है और जब महिलाएं अपने अधिकारों को जानकर उनके लिए खड़ी होंगी तभी समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। उन्होंने घरेलू हिंस...