गोंडा, अक्टूबर 11 -- रुपईडीह। ग्राम पंचायत विशुनापुर बेलभरिया के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, नारी सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अभय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोहम्मद कलीम व संचालन सचिव प्रसून राज श्रीवास्तव ने की। इसमे एडीओ आईएसबी विष्णु प्रजापति, नीरज वर्मा,राजेश चौधरी, अजीत कुमार, रमेश मिश्रा, रमेश कुमार, प्रिंस मिश्रा, अनिल वर्मा, योगेश दुबे नंदिनी मौर्य, नेहा कुशवाहा, राधे रमण प्रजापति, प्रदीप कुमार, बिनोद, फूलचंद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.